फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रैक्टर चालक से वसूली का आरोपी सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वसूली के चक्कर में ट्रैक्टर चालक से मारपीट के वीडियो की जांच रिपोर्ट आने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आरोपी सिपाही सत्य प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले महीने सदर कोतवाली के कांस्टेबल सत्यप्रकाश यादव और ट्रैक्टर चालक के बीच निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। बालू के अवैध परिवहन में वसूली को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। ट्रैक्टर चालक का आरोप था कि थाने में हर महीने एकमुश्त सुविधा शुल्क दे दिया जाता है। इसके बाद भी कांस्टेबल वसूली करता है। आरोपी सिपाही ने सौ रुपये की मांग की, लेकिन ट्रैक्टर चालक से 50 रुपए ही दिया। इसी बात कांस्टेबल और ट्रैक्टर चालक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन एसपी ने सीओ पीडीडीयू नगर को जांच सौंपी थी। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें