फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गाजे-बाजे के साथ हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
डोमरी में ​शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद हर हर महादेव का उद्घोष करते भक्तगण। संवाद
विज्ञापन
गंगा की गोद से मछुआरों के जाल में मिले विशाल शिवलिंग के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को डोमरी क्षेत्र में शिवलिंग का विधि-विधान से जलाभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। 5 जून को डोमरी क्षेत्र में गंगा नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में करीब दो क्विंटल वजनी शिवलिंग मिला था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने मिलकर शिवलिंग को घाट के ऊपर स्थित गंगा चबूतरे पर स्थापित किया। बताया जाता है कि करीब 15 से अधिक लोगों ने सामूहिक प्रयास से शिवलिंग को गंगा तट से उठाकर चबूतरे तक पहुंचाया था।बृहस्पतिवार की सुबह धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ गंगा जल लेकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में सूजाबाद के कन्हैया पहलवान, लालबाबू निषाद, मुन्ना यादव और चंदौली के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुभाष तुलस्यान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्हैया पहलवान के नेतृत्व में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। वहीं वैदिक रीति-रिवाजों के तहत वेदपाठी ब्राह्मणों ने पुरुष सूक्त का सस्वर पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें