फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: खाद के लिए कांग्रेसियों ने राज्यपाल को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एक तरफ जहां गेंहू की बुआई शुरू हो चुकी है वहीं, दूसरी तरफ साधन सहकारी समितियों से डीएपी नदारद है। ज्यादातर समितियों पर पिछले कई दिनों से डीएपी व यूरिया नहीं है। खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। किसानों की इस समस्या को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। साथ ही मांगों पर जल्द विचार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मकसूद खा ने कहा कि डीएपी खाद की कमी के चलते अन्नदाता परेशान है। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, मधु राय, अकिल अहमद, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें