फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने दिया धरना, सीएम पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसियों ने सीएम पर शक्तियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। कहा कि 15 जून को पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेश पति त्रिपाठी समेत पूर्व न्यायाधीश गिरीधर मालवीय समेत 42 लोगों पर जिस तरह से मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया वह निंदनीय है। दुर्भावना से ग्रसित होकर आधारहीन व तथ्यहीन व काल्पनिक कहानी के आधार पर प्रताड़ित करने वाला कृत्य किया जा रहा है। प्रदीप पांडेय ने कहा कि त्रिपाठी परिवार में एक इंच भी जमीन पर न तो विधि-विरूद्ध कब्जा किया है ना कोई विधि-विरूद्ध काम किया है। राजनीतिक द्वेष से पंडित कमलापति त्रिपाठी के परिवार की प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। आजादी के बाद पंडित कमलापति त्रिपाठी परिवार की चार पीढ़ी की बेदाग लोकतांत्रित राजनीतिक एवं जनसेवा करने का काम किया है, जिनकी पारिवारिक साख साफ-सुथरी रहा है। कहा कि विवादित भूमि गोपालपुर सहकारी समिति लि. की है। जिसे 1951 में जमीदार अमरेश चंद्र व नरेश चंद्र ने पट्टे के माध्यम से समिति के सदस्यों को बेचा है जिसे उसी वर्ष गोपालपुर संयुक्त सहकारी कृषि समिति लिमिटेड सोसाइटी में समाहित किया गया था। कहा कि समिति के अधीन जांच इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील भी खारिज हुई। शासन का तेवर दो वर्ष पूर्व सोनभद्र में उम्भा कांड में कांग्रेस आंदोलन व उसमें पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका निभाई, जिसे योगी सरकार की नाराजगी के बाद बदलने की भावना से कार्यवाही की जा रही है। आरोप लगाया कि जांच समिति राजनीतिक दबाव में समिति के विरूद्ध आधारहीन आरोप लगाए और फर्जी मुकदमा सरकार द्वारा किया गया। चेताया कि जब तक फर्जी मुकदमा वापस नहीं होगा तब तक कांग्रेस जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर शिवेंद्र मिश्रा, मधु राय, प्रदीप कुमार पांडेय, अकील बाबू, डा. नारायणमूर्ति ओझा, प्रभात मिश्र, ज्ञान प्रकाश, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट-- राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें