चकिया संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में विकास खंड कार्यालय में पहुंचे और बीडीओ सरिता सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष राममूरत गुप्ता, विनोद सिंह गणित, जगदीश तिवारी, राम सुमेर राम, वंश नारायण सिंह, कमलेश पांडेय, अशोक खरवार, भोला खरवार, विकास रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापत एडीओ कापरेटिव सुनील कुमार पाल को सौपा। इस दौरान मुहम्मद आजम ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के कारण सभी वर्ग परेशान है। कोरोना वायरस के कारण जहां लोगों का रोजी रोजगार छीन गया। वहीं अब डीजल,पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी ने कमर ही तोड़ दिया है। इस दौरान गंगा प्रसाद, साजन सिंह, परमानंद पांडेय ,कृष्ण कुमार संत रहे।