फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांग्रेसी नेताओं पर अपमानजनक पोस्ट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिला। कांग्रेसियों ने एसपी से एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अभद्र व अपमानजनक पोस्ट किए जाने की शिकायत की और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अर्मादित, अभद्र व अपमाजनक बातें अपने फेसबुक पर पोस्ट की गई है। इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, शशि नाथ उपाध्याय, गंगा प्रसाद, प्रदीप मिश्रा, श्रीकांत पाठक, विवेक सिंह, आशुतोष तिवारी, सरफराज खान, कमलेश कुमार, संत संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें