फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कांग्रेस का होली मिलन समारोह संपन्न

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में होली मिलन समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर पालिका सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। इसमें संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का महापर्व भाईचारा का संदेश देती है। लोग एक दूसरे से भेदभाव भुलाकर प्रेम से गले मिलते हैं।जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि होली मनुष्य के जीवन में नई उमंग नई खुशियां नए रंग लेकर आता है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार भाईचारा सद्भावना समरसता से नफरत की खाई मिटाकर मोहब्बत का पैगाम देता है। इस मौके पर नारायण मूर्ति ओझा, दयाराम पटेल, अंतिश पटेल, शमीम मिल्की, विजय गुप्ता, राकेश पाठक, संजय मिश्रा, नवीन पांडेय, अनवर सादात, दशरथ चौहान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें