फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरे कराएं विकास कार्य : तरुण प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर निर्माण कार्यों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने डाउन हंप यार्ड और नए आरआरआई भवन का निरीक्षण किया। बाद में डीआरएम आफिस में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। दिन में 11 बजे महाप्रंबधक तरुण प्रकाश मगध एक्सप्रेस में लगे विशेष यान से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे और सबसे पहले डाउन हंप यार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने हंपिंग के सिस्टम और टावर आदि का जायजा लिया। इसके बाद महाप्रबंधक तरुण प्रकाश रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि के लिए पं. दयाल उपाध्याय जंक्शन पर नवनिर्मित मुख्य आरआरआई भवन के निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें