फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टोल फ्री नंबर पर की बैटरी फटने की शिकायत, खाते से उड़ गए 1.83 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा निवासी बृजेश कुमार उर्फ विक्की को बैटरी फटने पर गूगल से कंपनी का टोल फ्री नंबर निकालकर कॉल करना भारी पड़ गया। फोन करने के कुछ ही देर बाद साइबर ठगों ने उसके खाते से पांच बार में एक लाख 83 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस के साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। कस्बा निवासी बृजेश कुमार की चाय और मिष्ठान की दुकान है। रात में उनके इनवर्टर की बैटरी फट गई, जिससे उनकी बेटी सपना (14) घायल हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए गूगल से कंपनी का टोल फ्री नंबर सर्च किया और काॅल कर पूरी बात बताई। उक्त नंबर से कहा गया कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायल लड़की के लिए दस हजार रुपए और एक नई बैटरी दी जाएगी। इसके लिए आपको अपने फोन पे, या गूगल पे से दो रुपए का ट्रांजेक्शन करना होगा। ठगों ने पूरा तरीका बताया और पांच बार में उनके खाते से एक लाख 83 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें