फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्स लेन बना रही कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से गोधना मोड़ तक छह लेन सड़क का निर्माण करा रही एपको कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ विद्युत निगम के जेई ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कर्मचारी पर तार और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है, जिससे करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विद्युत निगम के जेई मुकेश यादव के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में सवा तीन बजे सड़क की खोदाई के दौरान कार्यदायी संस्था के कर्मचारी की लापरवाही से पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी मोड़ के पास लगा चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे छह लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। घटना के बाद जेई मुकेश यादव ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जैकी के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है। जेई ने बताया कि जेसीबी से काम के दौरान कर्मचारी ने एलटी तार और ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि विद्युत निगम के जेई ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें