फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बाइकों की टक्कर, पांच साल के मासूम की मौतु

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर से कंचनपुर मार्ग पर बबुरी थाना क्षेत्र के मुड़हुआ उत्तरी गांव के पास सोमवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार घायल हो गया वहीं पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मिर्जापुर के जमालपुर थाना अंतर्गत सहेमा गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी ज्योति और पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ बबुरी थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार की देर शाम बाइक से तीनों लोग घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही विनोद सिकंदरपुर कंचनपुर मार्ग पर मुड़हुआ उत्तरी गांव के पास पहुंचे की सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। पांच वर्षीय मासूम अभिषेक मां की गोद से छूटकर कुछ दूरी पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरा बाइक सवार रंजीत भी घायल हो गया । लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, मासूम अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को बबुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें