शीत लहर को देखते हुए डीएम चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर स्कूलों का समय बदला गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम में निहित प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। नर्सरी से कक्षा आठ के स्कूल सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संचालित हाेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के समस्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों पर लागू होगा। नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाओं का संचालन 19 दिसंबर 2025 से अग्रिम आदेश तक परिवर्तित समयानुसार होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को उक्त आदेश के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। संवाद