फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे और बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, दूसरे दिन भी सूर्य के भी नहीं हुए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। वहीं कोहरे और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सड़कों पर कीचड़ से परेशानी हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में भी ठंड लग रही थी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार से अचानक मौसम में परिवर्तन आया है। बुधवार को दोपहर के बाद हल्की धूप खिली लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी। इसके साथ ही धान का कटोरा कहे जाने वाले जनपद के किसानाें की चिंता बढ़ गई। ज्यादातर लोगों की धान की बोझ खेतों में ही पड़ी हुई है। वहीं खेतों मे लगी फसल को भी नुकसान का खतरा है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में बादलों की आवाजाही के साथ आगामी दो दिसंबर तक बूंदाबांदी के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं सुबह कोहरा भी छाया रहेगा। खेती किसानी में धान की लगी फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं आलू की फसल भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें