एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी में व्यवसायी चोरों से परेशान हैं। ठंड बढ़ते ही मंडी के डिपो से कोयला चुराने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं।
कोल व्यवसायी प्रभु यादव ने कहा कि चंदासी कोल मंडी में ठंड बढ़ते ही डिपो में चोर सक्रिय हो गये हैं। विजेंद्र सिंह उर्फ कवि ने कहा कि स्थिति यह है कि मनबढ़ चोर सीढ़ी लगाकर 12 फीट की बाउंड्री को पार कर जाते हैं और कोयला चोरी करते हैं। इसी तरह दुलारे यादव ने कहा कि इसका विरोध करने पर मुंशी और लेबर को धमका कर शांत करा देते हैं। चोरों की अधिक संख्या होने की वजह से वे कुछ बोल नहीं पाते हैं। चोर आसानी से कोयला चोरी कर लेते हैं। डिपो संचालक कुमार ने बताया कि कई बार इसकी सूचना मुगलसराय कोतवाली, चंदासी पुलिस चौकी को दी गई। बावजूद इसके गश्त न होने की वजह से चोरों के हौशले बुलंद हैं।