फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सहकारिता हमारी प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के सरस्वती विद्यापीठ इंटर कॉलेज नूरी में सहकार भारती का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक लक्ष्मण राव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ सिंह मुन्ना ने कहा कि सहकार भारती राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में कार्य करने वाला संगठन है।
विज्ञापन

जिला महिला संगठन प्रमुख पूजा पांडेय ने कहा कि सहकारिता हमारी प्राचीन परंपरा रही है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास एवं परम्परा का साक्षी सहकार भारती वसुधैव कुटुंबकम के भाव को आत्मसात करते हुए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के बीज मंत्र के साथ कार्य करती है।
इस अवसर पर पैक्स डायरेक्टर श्याम नारायण सिंह, महामंत्री रविंद्र नाथ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सतीश राय, सुमित्रा राय, डॉक्टर श्यामजी, संजय शर्मा, अनिल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अक्षयबर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें