विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में भ्रमण किया और बूथों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली और चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की सहयोग की अपील की। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनकर सशक्त सरकार के गठन में अपना सहयोग दें। सीओ ने प्राथमिक विद्यालय घोसवा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, चिरईगांव, बरहनी सहित आधा दर्जन गांवों के बूथों का निरीक्षण किया और वहां शौचालय,पेयजल,बिजली,रैम्प आदि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कंदवा प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र सरोज, रामपुर चौकी प्रभारी मनोज पांडेय, अनिल सिंह, संदीप सिंह मौजूद रहे।