फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकाधिकारी डॉ. बीपी द्विवेदी ने किया। उन्होने प्रसव केंद्र, टीकाकरण केंद्र, वैक्सीन कक्ष, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा दवा स्टाक केंद्र का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार विमल से टीकाकरण की प्रगति तथा अभियान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रसव केंद्र पर शत प्रतिशत प्रसव कराने का निर्देश दिया। डॉ. अनिल कुमार के अनुपस्थित मिलने पर प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने के कारण दो दिन के अवकाश पर हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार सिंह, आशीष शुक्ला, अशोक यादव, जितेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें