फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनभर छाए रहे बादल, शाम को हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शनिवार की शाम झमाझम बारिश हुई। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम पांच बजे जोरदार बारिश शुरू हुई। इससे किसानों ने राहत की सांस ली जबकि नगरीय क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दुलहीपुर में सड़क पर घुटने भर पानी लग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। किसान धान की सूख रही फसल को बचाने के लिए आसमान की ओर आशा लगाए देख रहे थे। शनिवार की सुबह भी बादल छाए रहे। शाम को आसमान काले बादलों से ढंक गया और पांच बजे के करीब झमाझम बारिश होने लगी। बारिश से दो दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।
बारिश से सबसे ज्यादा खुशी किसानों को हुई है। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान सिंचाई को लेकर परेशान थे। उनका कहना था कि धान की फसल बचाने के लिए बारिश सिवा कोई रास्ता नहीं बचा था। किसान लगातार आसमान को निहार रहे थे। बरसात से उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

इनसेट
पड़ाव चौराहे पर भरा पानी

पड़ाव । जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होेने के कारण पड़ाव चौराहे पर जलभराव हो गया। राहगीरों को घुटने भर लगे पानी से होकर उन्हें आना-जाना पड़ा है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक की सड़क को सिक्स लेन बनाया जा रहा है। छह महीनों से खोदाई कर मिट्टी को सड़क के किनारे रखी गई थी। बारिश के बाद मिट्टी बहकर सड़क पर आ गई। पड़ाव से लेकर डांडी तक जबरदस्त कीचड़ हो गई है। नई लेन के लिए खोदे गए गड्ढे में कमर भर पानी भर गया है। इससे दुर्घटना का अंदेशा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें