पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर तीन अलीनगर में जल भराव की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों की मांग पर मंगलवार को पालिका प्रशासन ने नालियों की साफ सफाई करवाई है। इससे जल भराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार ईओ श्री कृष्ण चंद्र के निर्देश पर सफाई निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने वार्ड नंबर तीन में नाली की सफाई करवाई। पिछले दिनों ईओ श्री कृष्ण चंद्र ने वार्ड नंबर तीन का निरीक्षण कर बंद पड़ी नाली को साफ सफाई कराकर पानी निकासी की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सफाई कर्मियों के माध्यम से वार्ड की समस्त नालियों को साफ किया गया। इस संबंध में वार्ड के लोगों का कहना है कि पानी निकासी नहीं होने से वार्ड वासियों को परेशानी हो रही है। नाली साफ होने से राहत मिलने की उम्मीद है।