फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के हर घर तक पहुंचेगा पाइप से स्वच्छ पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के ऐसी सभी ग्राम सभाओं में पेयजल पाइप बिछाया जाएगा। जहां पेयजल की समुचित व्यवस्था मौजूद नहीं है। योजना के सफल संचालन के लिए लघु सिंचाई विभाग को शासन से नोडल नामित किया गया है। जल्द ही कार्यदायी ऐजेंसी सभी नौ ब्लाकों में डीपीआर तैयार करने में जुट जाएगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। उक्त निर्देश डीएम संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट में एजेंसियों के अफसरों को दिया। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कमार यादव ने बताया कि पेयजल पाइप बिछाने की योजना के लिए चार एजेंसियों को शासन से जिम्मेदारी मिली है। अक्तूबर माह तक जिले के सभी ग्राम सभाओं में पेयजल पाइप बिछाकर सप्लाई चालू करने की योजना है। इसलिए चारों एजेंसियों को विधानसभा वार गांवों की जिम्मेदारी दी जा रही है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने एजेंसियों के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। साथ विभगीय अधिकारी को योजना की बराबर मानिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें