भदोही के अयोध्यापुरी में माता-पिता का पूजन करते बच्चे। स्रोत शिक्षक
स्टेशन रोड स्थित संत आशाराम आश्रम पर रविवार को योग वेदांत सेवा समिति की ओर से माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया। इस दौरान 200 से अधिक बच्चों ने माता-पिता को आसन पर बिठाकर फूल-माला पहनाकर उनकी पूजा की। श्री योग वेदांत सेवा समिति के आह्वान पर फरवरी में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की शुरुआत 17 वर्ष पहले हुई थी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी और आरएसएस के नगर प्रचारक सच्चिदानंद ने आयोजन की सराहना की। इस मौके पर तरुण कुमार शुक्ल, नारायण पांडेय, मनोज, रामदास काका, अशोक कुमार, घनश्याम गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अजय दूबे, विनय कुमार वैश्य, सुरेश यादव, सुरेश यादव, संतोष राजभर माैजूद रहे।