सकलडीहा। क्षेत्र के नईबाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ अरूण कुमार पांडेय व बीईओ अवधेश राय ने किया।
बीडीओ ने कहा कि खेल का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की खोज के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता होनी चाहिए। खेल के वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता नदरा व उपविजेता नईबाजार की टीम रही। कबड्डी के बालक वर्ग में बर्थरा खुर्द प्रथम व नईबाजार द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं कबड्डी के बालिका वर्ग में विजेता तुलसी आश्रम व नईबाजार उपविजेता रहे। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम प्रभु कुमार, द्वितीय रोहित यादव व तृतीय राधेश्याम रहे। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रभु कुमार पहले, रोहित यादव दूसरे व रोशन चैहान तीसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बबलू सोनकर प्रथम, रिशु कुमार द्वितीय व अखिलेश यादव तृतीय रहे। 15 सौ मीटर दौड के बालक वर्ग में दीपक यादव प्रथम, मुरारी यादव द्वितीय व मनोज कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ के बालक वर्ग में धर्मेंद्र यादव पहले, मुरारी यादव दूसरे व आकाश राय तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में प्रथम स्थान पर परमजीत मौर्य, द्वितीय पर करन चैहान व तृतीय स्थान पर संजीत सिंह रहे। लंबी कूद में पहला स्थान प्रभु कुमार, दूसरा अनिल कुमार व तीसरा स्थान धीरज राय ने प्राप्त किया। वहीं 100 व 300 मीटर बालिका वर्ग में वैशाली पहले, सुष्मिता दूसरे व अंजली तीसरे स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में पहले स्थान पर सुष्मिता, दूसरे पर मोना सिंह व तीसरे स्थान पर मनीषा राय रहीं। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक राजेंद्र यादव, राजन यादव, राजेश यादव, अरूण रत्नाकर, जमील अहमद, जेपी रावत, देवेंद्र यादव, आशीष सिंह, रविशंकर मौर्या, सत्यनरायन, राहुल सिंह रहे।