फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य पुस्तिका से होगा बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को शिक्षित करने के लिए पहली बार नए पहल की शुरुआत की गई। अब कक्षा 4,5, 6 व 7 के बच्चों को कार्यपुस्तिका के माध्यम से उनकी बौद्धिक क्षमताओं का आकलन किया जाएगा। बच्चों को शिक्षित करने के लिए कार्यपुस्तिका की खेप बृहस्पतिवार को मुख्यालय पहुंची। जहां जिला पुस्तक केंद्र प्रभारी ने सुरक्षित रखवाया और वहां से वितरण जल्द विद्यालयों को किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षा व गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए तमाम तरह के प्रयास शुरू किया है। बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए अब कार्यपुस्तिका के माध्यम से उनको शिक्षित किया जाएगा। विषयों पर आधारित पढ़ाने के बाद कार्य पुस्तिका पर अपने से बच्चों को उनके प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे। जनपद में लगभग 11 सौ से अधिक विद्यालय संचालित है। शासन की ओर से उन विद्यालयों के कक्षा 4 5 6 7 के विद्यार्थियों को कार्य पुस्तिका के माध्यम से उनकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। कक्षा 4 में पर्यावरण व फुलवारी, कक्षा 5 में प्राकृतिक आभा व वाटिका, कक्षा 6 में विज्ञान भारती व गणित अच्छा साथ में विज्ञान भारती वह गणित प्रकाश की कार पुस्तिकाएं मुख्यालय पर पहुंच चुकी हैं। जहां कर्मचारी सभी कार्य पुस्तिकाओं को सुरक्षित जिला पुस्तक केंद्र में रख लिया है जल्द ही सभी पुस्तकें विद्यालयों को वितरित की जाएंगी ताकि बच्चों की बौद्धिक क्षमता को आंका जा सके। जिला पुस्तक केंद्र प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य पुस्तिकाएं सुरक्षित रख ली गई है जल्द ही विद्यालयों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें