फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से निकलने से पहले देख ले मार्ग परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिले में शनिवार को मार्ग परिवर्तन किया गया। घर से निकलने से पहले अपना मार्ग परिवर्तन जान ले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि रामपुर मचिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सुबह नौ से समाप्त होने तक कस्बा सकलडीहा में धानापुर-बलुआ के तरफ से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों को कस्बा सकलडीहा स्थित अलीनगर तिराहे से डायवर्ट करके अलीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा से चंदौली जाने वाली रोड पर मात्र रैली में आने वाले वाहनों को चंदौली की तरफ जाने दिया जाएगा। बाकी वाहनों को वसारिकपुर नहर पुलिया से पश्चिम की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो बिछिया होते चंदौली जाएंगे। रेलवे स्टेशन मझवार फ्लाई ओवर से सकलडीहा की तरफ से आने वाले सभी वाहनों (दो पहिया व चार पहिया) को हाइवे सर्विस लेन से सैयदराजा की तरफ भेजा जाएगा। किसी भी वाहन को पुलिस ऑफिस, कोतवाली की तरफ जाने नहीं दिया जाएगा। चंदौली की तरफ से आने वाली भीड़ व वाहन जो रैली में सम्मिलित होंगे, उन्हें आरती राइस मील के आगे अंडर पास से होकर सर्विस लेन से नवीन मंडी पार्किंग व हाइवे पार्किंग में पार्क करने की सुविधा होगी।

नवही पुलिया चंदौली से चार पहिया वाहन कस्बा चंदौली की तरफ नहीं आएंगे। रैली में जाने वाले वाहन नहर के रास्ते होकर भगवानपुर तालाब से होते हुए रैली में जाएंगे। मुख्य हाईवे पर सैयदराजा की तरफ से आने वाली ट्रैफिक भगवानपुर तालाब से डाइवर्ट करके चंदौली से सैयदराजा जाने वाले मुख्य मार्ग पर मोड़ा जाएगा। चंदौली व सैयदराजा आने व जाने वाली ट्रैफिक एक ही सड़क पर चलेंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल से एक किलो मीटर पहले और एक किलो मीटर पश्चिम तक मुख्य हाईवे की दक्षिणी लेन व सर्विस लेन खाली रहेगी। जिसे पार्किंग में प्रयोग किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल से पंडित कमलापति संयुक्त अस्पताल तक की सर्विस लेन पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सर्विस लेन पूरी तरह खाली रहेगा। वाजिदपुर नहर मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। नहर से पूर्णतया आना-जाना बंद रहेगा। कार्यक्रम स्थल के सामने मेन लेन व सर्विस लेन पर किसी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें