फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यात्रा से पहले देख लें एक्स, मिल सकती है सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेन का रिजर्वेशन कराने से पहले एक्स देख लें। रेल प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर ट्रेनों के सीटों की उपलब्धता की जानकारी दे रहा है। इस समय कई स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली दिख रही हैं। ऐसे में एक्स की मदद से रिजर्वेशन कराने पर आपको सीट मिल सकती है। गर्मी की छुट्टियां होने से पहले ही ट्रेनों की सीटें बुक हो चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद समेत अन्य महानगरों और पर्यटन स्थलों को जाने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल पा रही हैं। वहीं, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पीडीडीयू जंक्शन से होकर तीस से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। वहीं, यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का विवरण एक्स पर देना शुरू किया है। इसके पहले होली के समय भी रेलवे ने यह व्यवस्था की थी। दस मई को जारी लिस्ट में आठ समर स्पेशल ट्रेनों में 31 मई तक उपलब्ध सीटों का विवरण दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का विवरण एक्स पर दिया जा रहा है। यात्री इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें