फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर लगाया मनमानी करने का आरोप

विज्ञापन
छितो गांव में राशन नहीं मिलने पर नाराज लोगों को समझाते पुलिस कर्मी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय से सटे छित्तो गांव में राशनकार्ड धारकों ने शुक्रवार को कोटे की दुकान पर जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि कोटेदार प्रति युनिट पांच किलों राशन देने के बजाय उसमें कटौती कर रहा है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्ड धारकों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही कोटेदार को मानक के अनुरुप वितरण करने का निर्देश दिया। छित्तो गांव में अधिकतर गरीब परिवार के लोग है। शासन ने पात्र गृहस्थी और अंत्योदय योजना के तहत सभी कार्ड धारकों को प्रति युनिट पांच किलो चावल वितरण करने का निर्देश दिया है। कोटेदारों द्वारा 15 अप्रैल से खाद्यान्न का वितरण शुरु कर दिया गया है। लेकिन वितरण के दौरान कार्ड धारकों को मानक के अनुरुप चावल नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही है। शुक्रवार को छित्तों गांव में निर्धारित मात्रा से कम चावल मिलने का आरोप लगाते हुए लोगों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि कोटेदार संजय कुमार की मां गांव की प्रधान है। इसके चलते वह लोगों को धौंस दिखाकर वितरण में मनमानी कर रहा है। वहीं सूचना के बाद कोतवाल गोपाल जी गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही कोटेदार को मानक के अनुसार वितरण करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रति युनिट पांच किलों चावल वितरित करना है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें