फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: देश के पांच विकसित संसदीय क्षेत्रों में शामिल होगा चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हम लोग लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। निधि का पैसा विकास कार्य में लगाते हैं। आने वाले समय में चंदौली देश के पांच विकसित संसदीय क्षेत्रों में शामिल होगा। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कैली ग्राम सभा में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में यह बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री ने मुगलसराय-भूपौली-चहनिया मार्ग का लोकार्पण। इसके अलावा जिला पंचायत, मनरेगा की 630 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भूपौली चहनिया मार्ग बनने से स्थानीय लोगों को बहुत ही सुविधा होगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि दस साल का रिकार्ड आप लोगों के सामने है। आपका सांसद कठिन से कठिन काम कराने की क्षमता रखता है। इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, दीनानाथ शर्मा, छत्रबली सिंह, हरिवंश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें