फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली का 80 करोड़ रुपये से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और व्यवस्था पर 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को हुई नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक इसकी कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों व अधिशासी अधिकारी शिवकुमार के साथ ही तीन बिंदुओं पर चर्चा की। चेयरमैन ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग शासन के नियमानुसार किया जाएगा। प्रमुख मार्गों व नालियों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। तालाबों का सुंदरीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्डों के विकास में सभासदों के प्रस्ताव को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि जन आकांक्षाओं के अनुरूप अच्छी सड़कें, सफाई की व्यवस्था हो सके। नगर की सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए है। यदि किसी भी इलाके में कमी दिखे तो अवगत कराएं। ओपी सिंह, विजय जायसवाल, राजेश माली, तबरेज अंसारी, संजय कन्नौजिया, शंभू श्रीवास्तव, रौशन यादव, दिलीप जायसवाल, राकेश गुप्ता, वकील सोनकर, घनश्याम पाठक, इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें