फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गैंगस्टर की कार्रवाई में चंदौली सबसे ऊपर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गैंगस्टर पर कार्रवाई में चंदौली पिछले दो महीने में प्रदेश में सबसे ऊपर पहुंच गया है। जनपद में 02 अगस्त को एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यभार संभालते ही अपराध पर नियंत्रण की बात कही थी। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद से हर दिन एक से ज्यादा गैंगस्टर के आरोपी पकड़े गए। 70 दिनों में जिले के 16 थानों की पुलिस ने गैंगस्टर के 86 आरोपियों को गिरफ्तार किया और छह ने कोर्ट में सरेंडर किया। कुल 44 मुकदमे दर्ज किए गए। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है। पूर्व में नक्सल प्रभावित और वर्तमान में आकांक्षात्मक जनपद चंदौली में आए दिन अपराध के बड़े मामले सामने आते हैं। बिहार राज्य की सीमा सटे होने से की वजह से जनपद को तस्करी का हब भी कहा जाता है। इसमें शराब और गो तस्करी प्रमुख है। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्य करती रही है और बड़े-बड़े अपराधी पकड़े भी गए हैं। लेकिन पिछले दो महीने में पहले की अपेक्षा पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ी है। अपराधियों पर शिकंजा कसा है, खुलासे हो रहे हैं और अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। चंदौली में नवागत एसपी डॉ.अनिल कुमार ने 2 अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया। उस समय उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए इलाके के पेशेवर अपराधियों को जेल के अंदर डालने की पूरी कोशिश होगी। अगले दिन से ही गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू हो गई। दो अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक प्रत्येक दिन जिले में एक से ज्यादा गैंगस्टर के आरोपी पकड़े गए। यानी 70 दिनों में कुल 86 गैंगस्टर के अपराधी पकड़े गए हैं। छह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इनमें से 11 बदमाश इनामी थे। जिले के कुल 16 थानों में गैंगस्टर के तहत 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें 123 पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद पुलिस लगातार सक्रिय है। दो अगस्त से अब तक सबसे ज्यादा इनामी मुगलसराय और अलीनगर थाने में पकड़े गए हैं। बताया कि अलीनगर थाने में गैंगस्टर के कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हुए जिनमें दो इनामी थे। बबुरी थाने में कुल तीन गैंगस्टर पकड़े गए जिनमें एक इनामी था। मुगलसराय थाने में सबसे ज्यादा कुल पांच गैंगस्टर पकड़े गए जिनमें 25-25 हजार के तीन इनामी थे।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण पुलिस का पहला कर्तव्य है। इसी के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। दो अगस्त से अब तक कुल 86 गैंगस्टर के आरोपी पकड़े गए हैं। वहीं छह ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पिछले दो महीने में गैंगस्टर की कार्रवाई में चंदौली प्रदेश में अव्वल है। आगे भी अपराधियों को पकड़ने का क्रम जारी रहेगा। अपराधी चाहें कोई भी हो जेल के अंदर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें