फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चंदौली प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पिछले महीने चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चंदौली को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सीएमओ डा.वाईके राय ने खुशी जताते हुए कहा कि सभी विभागों के सहयोग से यह सफलता मिली है। जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसे सफल बनाने के लिए 12 विभाग ने अपनी सहभागिता निभाई। जिले की 734 ग्राम पंचायत और नगर निकायों के 65 वार्डों में सफल अभियान के चलते चंदौली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसके तहत साफ-सफाई के साथ दवाओं का छिड़काव कराया गया और लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। 884 लोगों की मलेरिया की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सर्दी जुकाम वाले 443 लोगों की कोविड जांच की गई, जो नेगेटिव रही। वहीं, 23 बच्चे कुपोषित पाए गए, जिन्हें एनआरसी भेजा गया। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने सभी विभागों के सहयोग से जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें