चंदौली। रबी की बुआई से पहले नहरों की सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को क्षेत्र के नवही स्थित बड़ी गंगा नहर में पोकलेन से सिल्ट सफाई का कार्य शुरु हुआ। चंद्रप्रभा डिविजन के एसडीओ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी गंगा नहर में नवही से 550 मीटर तक सिल्ट सफाई कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 1.38 लाख धनराशि अवमुक्त हुआ है। बताया कि पोकलेन मशीन से सिल्ट सफाई कराया जा रहा है। इससे पहले चकिया विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे ने पूजा पाठ करने के बाद कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नहर की सफाई गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश दिया। बताया कि चकिया विधायक शारदा प्रसाद की पहल से उनके विधानसभा क्षेत्र की छोटी बड़ी नहरों की सिल्ट सफाई के लिए धन अवमुक्त हुआ है। जल्द ही सभी नहरों की सफाई का कार्य शुरु हो जाएगा। इस अवसर पर जेई चिम्पी कुमारी, बमबम गुरु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रविकांत सिंह