फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त 26 रेलकर्मियों को 7.73 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में समारोह पूर्वक समापक भुगतान किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक एसके वर्मा ने 26 कर्मियों को 7.73 करोड़ 52.937 हजार रुपए का भुगतान किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजित कुमार ने अतिथियों को कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत कर की। मुख्य अतिथि एडीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त 26 कर्मियों को सभी कागजात और विभिन्न मदों में 7.73 करोड़ 52 हजार 937 रुपए का भुगतान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सोच समझ कर धन खर्च करने, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आह्वान किया। कहा कि भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सहायता के लिए रेलवे तत्पर रहेगा। लोको मंडलीय चिकित्सालय से आए चिकित्साधिकारियों ने कर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक जीएन झा सहित अन्य अधिकारी रहे। संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी गोपाल मंडल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें