पीडीडीयू नगर। जेबी कराटे क्लब के तत्वाधान में सोमवार को चतुर्भुपुर स्थित एक ग्राउंड में खिलाड़ियों ने शिनक्योकुशिन काई स्टाईल में बेल्ट टेस्ट दिया। इस दौरान कुल 120 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिसमें आरेंज, ब्लू, येलो, ग्रीन और ब्राउन बेल्ट के लिए परीक्षा ली गई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए खूब दम लगाया। परीक्षा में खिलाड़ियों के कराते से जुड़ी बेसिक जानकारी समेत काता का प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ियों ने फाइट और सेल्फ डिफेंस के जरीए उनकी क्षमता का आंकलन भी किया गया। इस परीक्षा में दिव्यांश पांडेय अज्ञैर तौसीफ अहमद ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कोच सुनील सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले इन दोनों खिलाड़ियों का चयन कोलंबो में होने वाले मॉस्को फिट फोर इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए भी किया गया है जो कि जनवरी माह में आयोजित होगी। इसके लिए इन्हें और अधिक सख्त ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वहां जाकर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।