फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए वेतन नहीं हुआ भुगतान तो कर्मचारी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ की बैठक सोमवार को क्षेत्र के दुर्गा मंदिर स्थित पोखरे पर हुई। जिसमें कर्मचारियों ने पिछले छह माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। चेताया कि यदि समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में आए त्रिवेणी खरवार ने कहा कि दैैनिक कर्मचारियों का विनियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व संगठन की ओर से पिछड़ा आयोग मे इसकी अपील भी की थी, जिसके बाबत 15 अक्तूबर को आयोग में सुनवाई की जाएगी। जिला महासंघ के सलाहकार रामाशंकर यादव ने चेताया कि यदि समय रहते बकाया वेतन और वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं कराई गई तो दैनिक कर्मचारियों की समस्या के निदान के लिए महासंघ आंदोलन करेगा। बैठक में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी मौर्य, जयश्री, सुनील कुमार विश्वकर्मा, मुन्नीलाल ,द्वारिका, राजकुमार, कांता, रामखेलावन, मुंशी, अजित, रामवृक्ष, मस्तराम, रामचरण मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें