चकिया। स्थानीय बार एसोसिएशन की ओर से बार सभागार में शुक्रवार को आम सभा का आयोजन किया गया। जिसके तहत उप जिलाअधिकारी के खिलाफ स्थानांतरण की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम चकिया का प्रतिकात्मक पुतला बनाकर शवयात्रा निकाली। इसके बाद पुतले का दाहसंस्कार कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के स्थानांतरण नहीं होने तक आंदोलन व्यापक रूप से जारी रहेगा । इस दौरान बार अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महामंत्री बाबूलाल ,कमलेश पाल, विकास कुमार पांडे, भैयालाल, गुलाब शंकर मौर्य, नारायण दास, प्रदीप जायसवाल, सुभाष सिंह, बृजराज सिंह, कर्मवीर, पंकज सिंह, जयप्रकाश, देवानंद मौजूद रहे।