फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों ने सरकार से मांगा नियमित ड्यूटी व मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के पीआरडी जवानों ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में बैठक किया। इसमें प्रदेश सरकार से सम्मानजनक मानदेय व नियमित ड्यूटी की मांग की। साथ ही दशहरा, दीपावली व छठ पर ड्यूटी नहीं लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। अंत में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला युवा कल्याण अधिकारी को सौंपा। इस वक्ताओं ने कहा कि देश आजाद होने के बाद 1947 में प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना की गई थी। आज पीआरडी जवानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव से लगायत जिला व प्रदेश स्तर पर आवश्यकता अनुसार काम लिया जाता है, जो न्यायोचित नहीं है। नियमित ड्यूटी हम सभी का हक है, जो आज तक हमें नहीं मिला पाया। कहा कि बीते 21 फरवरी को लखनऊ में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिक से अधिक ड्यूटी देने की बात कही थी। यह भी भरोसा दिया था कि अब कोई भी पीआरडी जवान खाली नहीं बैठेगा।इसके अतिरिक्त समय से मानदेय भुगतान की बात भी मुख्यमंत्री कह गए, लेकिन उनके वादे अभी तक पूरे नहीं हो पाए। ऐसे में पीआरडी जवान किसी तरह गुजर-बसर करते चले आ रहे हैं। अलाउद्दीन ने मांग किया कि पीआरडी जवानों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। साथ ही सभी को नियमित ड्यूटी भी प्रदान की जाए, ताकि हम सभी का भला हो सके। इस दौरान जय प्रकाश भारती, सुनील तिवारी, रामाश्रय पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें