चंदौली। बारिश के कारण जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व महाविद्घाल दो दिन बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह व जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद कुमार राय ने संयुक्त रुप से दी है। कहा कि बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर सरकारी व गैर सरकारी सभी विद्घालय बंद रहेंगे। इसका अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो