फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने बैठक का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी सर्किट हाउस में हो रही जिला योजना की समिति बैठक का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक का समय 11 बजे का था। वह तय समय पर सर्किट हाउस पहुंच गए। 11:30 बजे तक बैठक कक्ष में न ही प्रभारी मंत्री पहुंचे थे और न ही कोई अफसर। अफसरों को जनप्रतिनिधि का प्रोटोकाल तक पता नहीं है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए जो पत्र लिखा गया, उसमे प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। ऐसा लगता है कि या पत्र लिखने वाले अफसर ने जानबूझकर ऐसा किया है। पत्र के साथ उन्हें एजेंडा भी नहीं दिया गया था। उन्होंने पत्र लिखने वाले अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें