फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भी किया प्रदर्शन 

Tue, 15 Mar 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
धरना देते सराफा व्यवसायी।
विज्ञापन
गहनों पर  उत्पाद कर बढ़ाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों की  अनिश्चितकालीन बंदी सोमवार को भी जारी रही। व्यवसायियों ने परमार कटरा के समीप धरना प्रदर्शन कर सत्रह मार्च को दिल्ली में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बनायी। धरने के बाद व्यवसायियों ने वाराणसी पहुंच कर प्रधानमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

इसके पूर्व धरना के दौरान व्यवसायियों ने एक्साइज ड्यूटी को समाप्त किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का निश्चय किया। अभिमन्यु सेठ ने कहा कि प्रदर्शन से व्यवसायियों के साथ सरकार को भी नुकसान हो रहा है। एक तरफ तो आम आदमी के समर्थन से सरकार चलाने की बात मोदी करते हैं, लेकिन स्वर्ण आभूषण व्यवसायियों के साथ सरकार धोखा कर रही है। भोलानाथ सेठ ने कहा कि व्यवसायी धीरे धीरे आंदोलन को तेज कर रहे हैं। दुकानों की बंदी के बाद अब मौन जुलूस और प्रदर्शन आदि के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पूरे जनपद के व्यवसायी एकजुट हैं और साथ दे रहे हैं। वहीं राजीव सेठ ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों का धरना प्रदर्शन सत्रह मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर होना है। इस अवसर पर मनजीत सिंह, ओमप्रकाश सेठ, सुभाष सेठ, रामानंद सेठ, घनश्याम सेठ, मनोहर सेठ, ज्ञानी सेठ, सुनील सेठ, शंभूनाथ आदि रहे।
 विनोद, चाऊ लाल, सोनू सेठ, लवकुश जायसवाल, मनोज, विजय, राजू, मुरली, भोला, दिनेश,दिलीप, संजय मोदनवाल, बृजेश जायसवाल, विजय तिवारी, राधेश्याम, विष्णु केशरी, संतोष आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें