फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आईजीआरएस रैंकिंग में चंदौली को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन की ओर से शुक्रवार को जारी नवंबर की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में चंदौली को प्रदेश में पहली बार दूसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि से अधिकारी खुश हैं। आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जन शिकायतों के निस्तारण के 140 के पूर्णांक पर होता है। चंदौली को 140 अंको में 138 अंक प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार जनपद का प्रदर्शन प्रतिशत 98.57 प्रतिशत रहा। शिकायतों के निस्तारण में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक रैंकिंग पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन शिकायतों में जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ सहित अन्य ऑनलाइन शिकायतों को शामिल किया जाता है। नवंबर में कुल 1617 संदर्भ निस्तारण के लिए आए, जिसमें डिफाल्टर शिकायत एक भी नहीं रहा। डीएम ईशा दुहन के द्वारा विशेष रणनीति और निरंतर समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक मामले के गुणवत्तापरक समाधान के लिए प्रयास किया गया। इसी का परिणाम है कि चन्दौली प्रदेश में दूसरा स्थान बना सका। डीएम ईशा दुहन ने इस उपलब्धि पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों बधाई दी है। इसके साथ ही रैंकिंग में स्थायित्व बनाए रखने के लिए और परिश्रम करने के लिए प्रेरित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें