फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं पांच वार्डो के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर पंचायत के विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के सुस्त रवैये चलतेे नगर के पांच वार्डो के आठ हजार लोग पीने के पानी के लिए तीन माह से तरस रहे है। तीन माह पूर्व धवस्त हुई बोरिंग अब तक नहीं बन पाई है जिससे पांचों वार्डो में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 13 वार्ड हैं जिसमें लगभग बीस हजार की आबादी निवास करती है। आबादी को पीने के पानी के लिए पंचायत की ओर से जलापूर्ति की जाती है। इसमें नगर पंचायत के उत्तरी बाजार स्थित ओवरहेड टैंक से गाँधीनगर, अबुल कलाम नगर, किदवईनगर, लोहियानगर, आजाद नगर वार्ड में जलापूर्ति की जाती है। तीन माह पूर्व उत्तरी बाजार स्थित बोरिंग ध्वस्त हो गई थी। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह रहा कि तीन माह बाद भी बोरिंग को नगर पंचायत ठीक नहीं करा पाया। लोगों का कहना रहा कि तीन माह से पांचो वार्डो के लोग पीने के पानी से महरूम है, सार्वजनिक हैंडपंप या फिर अन्य साधनों से पीने के पानी का इंतेजाम कर रहे है। इस संबंध में चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि कि बोरिंग हो चुकी हैं, रेजिंग का कार्य चालू होते ही एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें