फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी चटकने से तीन घंटे बाधित रहा डीडीयू पटना रेल रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना रेल रूट पर स्टेशन से आठ किलोमीटर दूर ताराजीवन गांव के समीप डाउन लाइन पटरी चटकने से शुक्रवार की सुबह तीन घंटे रेल रूट बाधित रहा। दानापुर के साथ मुगलसराय मंडल के इंजीनियरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद पटरियों की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान इस रूट पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पटरियों की मरम्मत के बाद भी इस रूट पर घंटों की देरी से ट्रेन गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आठ किलोमीटर दूर सी केबिन के पास गेट नंबर 107 पोल संख्या 648/10 के पास भोर में 4.10 बजे डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजरी। इसी बीच पटरी चटक गई। चालक को झटका महसूस हुआ तो उसने ट्रेन रोक कर पटरियों की जांच की तो पटरी टूटी दिखी। इस पर उसने कंट्रोल को सूचित किया। कंट्रोल की सूचना पर इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों कर्मचारियों ने किसी तरह क्लैंप लगाकर डेढ़ घंटे बाद श्रमजीवी एक्सप्रेस को पार कराया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर 13202 डाउन लोकमान्य तिलक को और दो नंबर प्लेटफार्म पर 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। इसके बाद दानापुर मंडल के साथ मुगलसराय मंडल के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पटरियों की मरम्मत शुरू की। प्रयास के बाद सुबह साढ़े सात बजे मरम्मत पूरा हुआ और दस किलोमीटर अधिकतम गति सीमा के साथ ट्रेनों को गुजारने का क्रम शुरू हुआ। इसके पूर्व रूट बाधित होने से दानापुर जनसाधारण, बिकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, नई दिल्ली सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, अजीमाबाद पटना एक्सप्रेस, पटना पैसेंजर, दिलदारनगर पैसेंजर आदि ट्रेनों को वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, कुछमन, रेलवे यार्ड आदि में खड़ा किया गया। घंटों ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें