फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण संग मां कालीरात्रि की हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मत्रोंच्चारण के साथ कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में सुबह और शाम दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। माता का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। माता का दर्शन-पूजन कर हवन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कालीजी मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर आदि में सुबह से ही दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार देवी के इस स्वरूप ने चण्ड-मुण्ड और रक्तबीज सहित कई राक्षसों का वध किया है। देवी कालरात्रि को काली और चामुण्डा भी कहा जाता है। चण्ड और मुण्ड का वध करने के कारण देवी का नाम चामुंडा पड़ा। देवी दुर्गा के क्रोध से ही मां कालरात्रि प्रकट हुई हैं। जिनका स्वरूप भयंकर है।मां दुर्गा के सातवें स्वरूप का नाम कालरात्रि है। इनका स्वरूप भयंकर और रोद्र रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें