फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच मई तक फिर से बारिश के आसार, सात से शुष्क होगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में छाया बादल। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी तो रात में हल्की ठंड लग रही है। राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच मई तक एक बार फिर से बारिश के आसार है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में हल्की तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। फिर सात मई से मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तापमान बढ़ेगा। रविवार को आसपास के जिलों में बारिश होने के कारण जिले के तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री रहा। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 27 रहा। वहीं, रविवार को 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मई के पहले सप्ताह में मौसम ने जिस तरह करवट बदला है, उससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश होने से बोड़ा और भिंडी की फसलों को नुकसान पहुंचेगा। करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें