चकिया। उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत के प्रशासक प्रेमप्रकाश मीणा ने चकिया नगर को सुंदर बनाने के लिए प्रयास आरम्भ कर दिया है। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को सभासदो एवं नगर पंचायतकर्मियों की बैठक में उपजिलाधिकारी ने इस मुहिम को गति देने के साथ 20 विशिष्ट स्थलों की पहचान की स्वीकृति दी। इस मुहिम के तहत नगर पंचायत में चिह्नित 20 स्थानों पर अलग-अलग तरह की सुन्दर पेंटिंग, देश प्रेम, स्वच्छता एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित उत्साहवर्धक नारे तथा इतिहास को परिलक्षित करते हुए चित्र बनाये जायेंगे। उपजिलाधिकारी के अनुसार स्थानों का चयन नगर पंचायत एवं नगर पंचायत के सभासदों एवं कर्मचारियों व आम नागरिकों से विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम एवं सभी सभासद व नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे।