फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसटी टीम ने छड़ व्यवसायी तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित एक छड़ व्यवसायी के यहां हुई छापेमारी में मिली अनियमितता पर सीजीएसटी टीम ने व्यवसायी से तीन लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं। टीम अभी भी व्यवसायी के कारोबार से संबंधित अन्य जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को वाराणसी से आई सीजीएसटी टीम ने अलीनगर स्थित छड़ व्यवसायी के गोधना स्थित गोदाम व अलीनगर स्थित गद्दी पर छापेमारा था। आठ घंटे तक हुई कार्रवाई के दौरान टीम को स्टॉक व कागजों में अंतर मिला। जिसपर टीम ने व्यापारी के पास रखे अतिरिक्त स्टॉक पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान टीम व्यापारी के बिल और बैंक से संबंधित कई दस्तावेज साथ ले गई। टीम की ओर से पिछले दिनों हुए कारोबार, खरीदारी व अन्य तथ्यों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें