सकलडीहा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर डायट पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन डाॅयट प्राचार्य लालजी यादव ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालयों में गतिविधि कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यशाला में प्रवक्ता डॉ. विपिन सिंह ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्य नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण शास्त्र, डिजिटल कलात्मक, शिक्षण विधियों से संबंधित समूह कार्य के बारे में बताया गया। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।