फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परीक्षा कराने में केंद्र सरकार नाकाम

विज्ञापन
चंदौली में पत्रकारवार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने शहर कांग्रेस इकाई के नेताओं ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार प्रतियाेगी परीक्षाओं को कराने में नाकाम रही है। शिक्षा मंंत्री धमेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। 2018, 2021, 2022, 2024, 2026 में नीट परीक्षा में गड़बड़ियां एवं पेपर लीक हुए। इसके पूर्व भी 2015 में एआईपीएमटी (वर्तमान में नीट) का भी पेपर लीक हो चुका है। इस साल नीट पेपर लीक होने के बाद मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों से अब तक 12 छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं। अब तक देश भर में लगभग 90 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, दयाराम पटेल, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें