फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया सर्वेश्वरी समूह का 28 वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा स्थित अभेद आश्रम में अघोर संत महाप्रभु भगवान अवधूत राम द्वारा स्थापित सर्वेश्वरी समूह का 28वां स्थापना दिवस धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सबसे पहले अभेद आश्रम में भक्तों ने श्रमदान व साफ-सफाई व आरती पूजन हवन किया। इसके बाद सफ़ल योनि का पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन की शुरुआत अघोरन्ना परो मंत्र नास्ति तत्वं गुरो परम मंत्र से किया। वहीं आश्रम के चंद्रशेखर साधु ने बताया कि मां सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्रीय कार्यों का अनुकरण करते हुए महाप्रभु अघोरेश्वर भगवान राम के बताए मार्ग पर चलना ही उनकी सच्ची भक्ति है। इस मौके पर मोहन राय, सुभाष चौहान, कमला प्रसाद, विपिन बिहारी, वीरेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, केशव नाथ, मुन्ना चौहान, काशी यादव, कांता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें