प्रेक्षक ने मतगणना के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना के लिए लगाये जाने वाले टेबलों के बावत निर्देश दिये तथा मतगणना कर्मियो के बैठने के तरीके को बताया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतगणना केन्द्र में मोबाईल फोन का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, तथा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना होगी। उन्होने सीसीटीवी कैमरो के लगाने के स्थल का भी निरीक्षण किया तथा मतगणना में पूर्ण निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिये। प्रेक्षक ने मतगणना केंद्र में विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा शौचालय का व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की धांधली या अनियमितता पाये जाने पर मतदान कर्मियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत की गणना के लिए सात टेबल बनाये गये हैं तथा 13 चक्र में मतगणना संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के लिए सेक्टर नंबर एक व तीन में सात-सात टेबुल तथा सेक्टर नंबर दो के लिए 8 टेबलो पर मतगणना होगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार राकेश सिंह, एसएसआई अजय अवस्थी, खंड विकास अधिकारी जीपी सिंह मौजूद रहे।